जूना अखाड़े से निकाले गए IIT बाबा अभय सिंह, इस वजह से किया गया निष्कासित

महाकुंभ 2025 में पहुंचने वाले आईआईटीयन बाबा के नाम से प्रसिद्ध अभय सिंह को सोशल मीडिया पर अपने गुरु के लिए अपशब्दों का उपयोग करने के आरोप में जूना अखाड़े के शिवर बाहर निकाल दिया गया है।

Mahakumbh 2025: प्रयागराज सोशल मीडिया पर ‘आईआईटियन बाबा’ के तौर पर मशहूर हुए इंजीनियर अभय सिंह को अपने गुरु के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में शनिवार की रात जूना अखाड़े के शिविर से बाहर कर दिया गया। कहा जा रहा है कि इस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग गुरु-शिष्य परंपरा और संन्यास के खिलाफ है। इसके लिए आईआईटीयन बाबा को शिविर से आसपास आने से रोक दिया गया है। जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि ने बताया, "वह (अभय सिंह) साधु नहीं बना था, वह लखनऊ से यहां ऐसे ही आ गया था और स्वयं साधु बना घूम रहा था।"

IIT Baba

जूना अखाड़े से निकाले गए IIT बाबा अभय सिंह

आईआईटियन बाबा ने अपने गुरु के खिलाफ किया अभद्र भाषा का उपयोग

श्रीमहंत नारायण गिरि ने बताया, "अभय सिंह महंत सोमेश्वर गुरु के साथ यहां आया था। उसने अपने गुरु महंत सोमेश्वर पुरी के बारे में सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का उपयोग किया था, इसलिए अखाड़ा के शिविर और आसपास उसके आने पर रोक लगा दी गई है।" श्रीमहंत नारायण गिरि ने आगे कहा कि अभय सिंह का कृत्य गुरु-शिष्य परंपरा और संन्यास के खिलाफ है। जिसमें गुरु के प्रति सम्मान नहीं है, उसका सनातन धर्म के प्रति भी कोई सम्मान नहीं होगा। जूना अखाड़ा में अनुशासन सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि अखाड़ा के हर सदस्य को अनुशासन से रहना होता है, लेकिन अभय सिंह ने अपने गुरु का अपमान कर यह परंपरा तोड़ी है। इसके मद्देनजर, अखाड़ा की अनुशासन समिति ने अभय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की, अनुशंसा की और अखाड़े से बाहर कर दिया गया।

End of Feed