प्रयागराज

Mahakumbh Fire : महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग, कुछ सिलेंडरों में विस्फोट, कोई जनहानि नहीं, PM मोदी ने CM योगी से ली जानकारी Video

Prayagraj Mahakumbh Fire Video: प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र से आग की घटना की खबर सामने आई है, मेला क्षेत्र के सेक्टर 19 में ये आग लगी,मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद, अब आग पर काबू पा लिया गया है।

Image

महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग

Photo : ANI

Prayagraj Mahakumbh Fire: प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र से आग की घटना की खबर सामने आई है, मेला क्षेत्र के सेक्टर 19 में ये आग लगी है, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और लोगों को निकालने और आग बुझाने के प्रयास किए गए, बताया जा रहा है कि ये आग सिलेंडर फटने के कारण लगी है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ से बात कर आग की घटना के बारे में जानकारी ली।

आग फैलने न पाए इसके लिए आसपास के तंंबुओं में रह रहे लोगों को दूर कर दिया गया वहीं प्रयागराज के DM रविंद्र कुमार मंदर ने कहा, 'आज 4:30 बजे कुंभ क्षेत्र सेक्टर 19 के गीता प्रेस में आग लगने की सूचना हमें मिली थी। अग्निशमन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गीता प्रेस के साथ 10 प्रयागवाल के टेंट में भी आग फैलने की सूचना मिली थी जिसको बुझा लिया गया है, स्थिति सामान्य है, किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

घटना तुलसी मार्ग सेक्‍टर 19 रेलवे पुल के नीचे

आग की ये घटना तुलसी मार्ग सेक्‍टर 19 रेलवे पुल के नीचे की बताई जा रही है, इस हादसे में करीब 20-25 टेंट जलने की बात सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सिलेंडर फट रहे थे वहीं और ज्यादा नुकसान ना हो इसके लिए फायर ब्रिगेड ने इलाका सील कर दिया गया था।

कोई जनहानि की खबर नहीं

कहा जा रहा है कि टेंट में खाना बनाते समय यह आग लगी है कोई जनहानि की खबर नहीं है, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की तमाम गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं वहीं तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

सीएम योगी ने हेलिकॉप्टर से महाकुंभ क्षेत्र का जायजा लिया

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ भी महाकुंभ मेला के बीच रविवार को प्रयागराज पहुंचे थे, आग की घटना से पहले उन्होंने हेलिकॉप्टर से महाकुंभ क्षेत्र का जायजा लिया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article