Mahakumbh 2025: महाकुंभ पहुंचे बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी, क्रिकेटर अनिल कुंबले ने भी लगाई डुबकी; जुड़ा खास रिकॉर्ड

Mahakumbh 2025: प्रसिद्ध अभिनेता सुनील शेट्टी और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर बॉलर अनिल कुंबले में महाकुंभ पहुंचकर त्रिवेणी संगम में स्नान किया है। सुनील शेट्टी महाकुंभ की भव्यता एवं दिव्यता से पूरी तरह अभिभूत नजर आए।

Mahakumbh 2025: प्रयागराज के महाकुंभ में अभिनेता सुनील शेट्टी बुधवार को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था की जमकर तारीफ की। सुनील शेट्टी अरैल स्थित नंदी सेवा संस्थान पहुंचे। वहां प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भी आस्था की डुबकी लगाई। कैबिनेट मंत्री ने नंदी सेवा संस्थान के शिविर में फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। सुनील शेट्टी महाकुंभ की भव्यता एवं दिव्यता से पूरी तरह अभिभूत नजर आए। वह बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का बखान करते नजर आए।

Bollywood Actor Sunil Shetty in Mahakumbh

महाकुंभ पहुंचे सुनील शेट्टी

शुद्ध इलाहाबादी भोजन का भी आनंद लिया

उन्होंने कहा कि महाकुंभ में आकर वाकई में उन्हें यह महसूस हो रहा है कि उन्होंने आज गंगा नहा लिया। सुनील शेट्टी ने महाकुंभ क्षेत्र के सेक्टर-24 में नंदी सेवा संस्थान के शिविर में काफी समय बिताया। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ ही अन्य लोगों से मुलाकात की। सुनील शेट्टी ने नंदी सेवा संस्थान के शिविर में शुद्ध इलाहाबादी भोजन का भी आनंद लिया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में जिस तरह की व्यवस्था की गई है, वह अ‌द्भुत है, दिव्य है। करोड़ों लोगों का आना और मां गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाना वाकई सनातन की ही ताकत है। हर घंटे लाखों लोगों द्वारा डुबकी लगाकर निकल जाना। ऐसी व्यवस्था कहीं नहीं हो सकती। महाकुंभ में आना और गंगा में डुबकी लगाना मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पल है।

End of Feed