प्रयागराज

करीब 50 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, अब महाकुम्भ में अगले चार दिन में बनेंगे 4 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें

प्रयागराज महाकुम्भ में अब तक करीब 50 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं। अब यहां गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की बारी है। प्रयागराज में 14 फरवरी से अगले चार दिन तक चार विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इसके लिए गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम पहले ही प्रयाग पहुंच चुकी है।

Image

प्रयागराज में बनेंगे 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Photo : Twitter

प्रयागराज में महाकुम्भ मेला लगे एक महीना हो गया है। इस एक महीने के दौरान यहां लगभग 50 करोड़ लोगों ने पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। अमृत स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं की भीड़ दोगुना से पांच-सात गुना तक बढ़ गई। सरकारी इंतेजाम की लोगों ने जमकर तारीफ की। हालांकि, इस दौरान 29 जनवरी को मौन अमावस्या के अवसर पर भगदड़ भी मची, जिसमें 30 लोगों की जान चली गई। सड़कों पर भारी जाम की वजह से लोगों को 30-30 घंटे गाड़ियों में बिताने पड़े और कई लोगों को अपनी यात्रा कैंसिल भी करनी पड़ी। 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुम्भ में अब अगले 4 दिन महा रिकॉर्ड के हैं। चलिए जानते हैं -

प्रयागराज महाकुम्भ में अगले चार दिन 4 बड़े गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेंगे। इन रिकॉर्ड्स को बनते देखने के लिए करोड़ों लोग प्रयागराज में संगम तट पर मौजूद रहेंगे।

बनेंगे ये चार वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • संगम क्षेत्र में सफाई का वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • नदी की सफाई का विश्व रिकॉर्ड
  • ई-रिक्शा की सबसे लंबी परेड
  • हैंड प्रिंट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें - क्या रखा है कजाकिस्तान में, जब इतना खूबसूरत शहर है अपने हिंदुस्तान में

किस दिन कौन सा रिकॉर्ड बनेगा

  • 14 फरवरी - 15 हजार सफाई कर्मी 10 किमी के संगम क्षेत्र की एक साथ सफाई करेंगे।
  • 15 फरवरी - 300 कर्मचारी नदी में उतरकर नदी सफाई का बड़ा अभियान चलाएंगे।
  • 16 फरवरी - रविवार को त्रिवेणी मार्ग पर 1000 ई-रिक्शा पर चलेंगे और ईको-फ्रैंडली ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा देंगे।
  • 17 फरवरी - सिंगल ईवेंट में 10 हजार लोग से हैंडप्रिंट्स लेकर रिकॉर्ड बनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें - एयरपोर्ट सा सजेगा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, अप्रैल से शुरू होगा काम; आसपास के इलाकों में बनेंगे 7 फ्लाईओवर

इन सभी ईवेंट्स को कवर करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) की एक टीम पहले ही संगम क्षेत्र में पहुंच गई है। इस दौरान संगम क्षेत्र में पुण्य स्नान के लिए पहुंचने वाले लोग इन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के गवाह बन सकते हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article