महाकुंभ में स्नान कर रहीं महिलाओं की VIDEO शेयर करने वालों पर पुलिस का एक्शन, 17 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ FIR दर्ज

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान कर रहीं महिला श्रद्धालुओं की आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें साझा करने के मामले में 17 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की नियता एवं मर्यादा के खिलाफ की जाने वाली पोस्ट को चिन्हित किया जाएगा और ऐसी पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान कर रहीं महिला श्रद्धालुओं की आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें साझा करने के मामले में 17 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Mahakumbh Holy Dip

महाकुंभ 2025 (फोटो साभार: @MahaKumbh_2025)

कानूनी कार्यवाही शुरू

पुलिस के एक बयान के अनुसार, सोशल मीडिया निगरानी टीम ने पाया कि कुछ सोशल मीडिया मंच पर कुंभ मेले में महिलाओं के स्नान और कपड़े बदलने के वीडियो अपलोड कर रहे थे, जो उनकी निजता और गरिमा का स्पष्ट उल्लंघन है। इसके बाद कोतवाली कुंभ मेला थाने में मामले दर्ज किए गए और कानूनी कार्यवाही शुरू की गई।

End of Feed