प्रयागराज

अंतिम सप्ताह में महाकुंभ, रेलवे स्टेशनों पर बढ़ने लगी भीड़, क्राउड मैनेजमेंट के लिए बनाए गए 'होल्डिंग एरिया'

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ अपने अंतिम सप्ताह में है, ऐसे में भीड़ के और बढ़ने की संभावना है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ की स्थिति कहीं और न उत्पन्न हो इसलिए विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया बनाया गया है।

Image

रेलवे स्टेशन पर क्राउड मैनेजमेंट के लिए बनाए गए 'होल्डिंग एरिया'

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ अब अपने अंतिम सप्ताह में है। इसकी शुरुआत 13 जनवरी से हुई थी और समापन 26 जनवरी को अंतिम शाही स्नान के साथ होगा। क्योंकि अब महाकुंभ में केवल 5 दिन और बाकी है। ऐसे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के प्रयागराज पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। तीर्थयात्रियों की दिन-प्रतिदन बढ़ती संख्या को देखते हुए ही मंत्रालय द्वारा विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए जाने की जानकारी दी गई।

यात्री सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर बने होल्डिंग एरिया

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी को मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत के बाद रेलवे ने विभिन्न स्टेशन पर 'होल्डिंग एरिया' (यात्रियों के ठहरने के लिए स्थान) बनाए। रेल मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बयान जारी कर यात्रियों से सहयोग करने और सुचारू एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आधिकारिक दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।

मंत्रालय ने बताया कि रेलवे ने उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर 'होल्डिंग एरिया' स्थापित किए हैं। यह 'होल्डिंग एरिया' प्लेटफॉर्म के बाहर स्थापित किए गए हैं, जिससे यात्रियों को नियंत्रित करने और भीड़भाड़ को रोकने में मदद मिलेगी।

नई दिल्ली समेत इन स्टेशनों पर बने होल्डिंग एरिया

मंत्रालय ने कहा, "यात्रियों को उनकी ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान के समय पर प्लेटफॉर्म में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य भीड़ प्रबंधन में सुधार करना और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाना है।" इसमें कहा गया कि उत्तर रेलवे ने गाजियाबाद, आनंद विहार, नई दिल्ली, अयोध्या धाम और बनारस में बड़े पैमाने पर 'होल्डिंग एरिया' बनाए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे ने भी बनारस, सिवान, बलिया, देवरिया, छपरा और गोरखपुर में 'होल्डिंग एरिया' बनाए हैं।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article