प्रयागराज

Maha Kumbh 2025: कुंभ के खात्मे के लिए मुगलों-अंग्रेजों ने लगाया एड़ी चोटी का जोर, नागाओं ने आक्रांताओं को चटाई धूल; Video में देखें पूरा सच

Maha Kumbh 2025:समुद्र मंथन के वक्त से जारी महाकुंभ की सनातन परंपरा को अंग्रेजों ने लगान वसूलने का धंधा बनाने की कोशिश की। जब सनातन साधुओें के पराक्रम से डरी अंग्रेज सरकार ने कुंभ को समाप्त करने की साजिश रची और कैसे इस साजिश को महान संतों ने नाकाम किया।

Image

महाकुंभ का इतिहास

'क से कहानी' मुनीष देवगन के साथ प्रयागराज से

Maha Kumbh 2025: अफगान आक्रमणकारी अहमद शाह अब्दाली ने जब मथुरा-वृंदावन के बाद गोकुल पर आक्रमण किया तो उस समय 4 हजार नागा साधुओं ने उसकी 30 हजार की मुस्लिम-अफगानी सेना के हौसले पस्त कर दिए और भगवान कृष्ण के गोकुल की रक्षा की। उस दौरान शंकराचार्य ने अखाड़ों को सुझाव दिया कि मठ, मंदिरों और श्रद्धालुओं की रक्षा के लिए जरूरत पडने पर अपनी शक्ति का प्रयोग करें। इस तरह बाहरी आक्रमणों के उस दौर में इन अखाड़ों ने एक सुरक्षा कवच का काम किया। इतिहास कहता है कि कई बार स्थानीय राजा-महाराज विदेशी आक्रमण की स्थिति में नागा योद्धा साधुओं का सहयोग लिया करते थे।

इतिहास में ऐसे कई गौरवपूर्ण युद्धों का वर्णन मिलता है, जिनमें 4 हजार से ज्यादा नागा योद्धाओं ने हिस्सा लिया और सनातन संस्कृति को जिंदा रखा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article