Maha Kumbh 2025: रूस-यूक्रेन वॉर से परेशान, महाकुंभ से शांति की आस; यूक्रेनी शिष्या ने प्रेम वसुधैव कुटुम्बकम पर कही बड़ी बात

Maha Kumbh 2025: युद्ध में घिरे रूस-यूक्रेन वॉर से परेशान यूक्रेनी नागरिक भारतीय जमीं पर प्रयागराज महाकुंभ में शांति की खोज कर रहे हैं। रूस के मास्को में रहने वाली क्रिस्टिना का मानना है कि भारत और रूस की दोस्ती सबके लिए प्रेम, शांति, सद्भाव जैसी चीजों को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि कुंभ की ऊर्जा बहुत खास है और यहां बेहद शांति का अनुभव हो रहा है।

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में जारी महाकुंभ में देश-दुनिया के श्रद्धालु भारत की आध्यात्मिकता से अभिभूत हैं। अंतर्राष्ट्रीय श्रद्धालुओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्व शांति का संदेश महाकुंभ के माध्यम से अभिव्यक्त हो रहा है। लंबे समय से युद्ध में उलझे रूस और यूक्रेन के श्रद्धालु भी कुंभनगरी का हिस्सा बनने आए हैं। ये श्रद्धालु पायलट बाबा को अपना गुरु मानते हैं और कुंभ में शांति की खोज करते हुए इस युद्ध के रुकने की प्रार्थना कर रहे हैं। इन श्रद्धालुओं ने इस युद्ध को रोकने के लिए पीएम मोदी के प्रयासों की सराहना की और सनातन धर्म को पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक बताया। क्योंकि उनका मानना है कि शांति ही जीवन का उद्देश्य है। ये श्रद्धालु कुंभ में पायलट बाबा के आश्रम में रहते हुए वहीं पर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इनका कहना है कि कुंभ में आकर उन्हें बहुत अच्छा और शांतिपूर्ण जीवन जीने को मिल रहा है। वे यहां आकर बहुत खुश हैं और प्रधानमंत्री मोदी को एक अच्छा व्यक्ति और श्रेष्ठ नेता मानते हैं। इस अवसर पर न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने इन श्रद्धालुओं से बातचीत की।

Maha Kumbh Mela 2025, Prayagraj UP

सांकेतिक फोटो

गंगा मां का आशीर्वाद लेने आईं उत्तामिका

रूस से आईं उत्तामिका नाम की श्रद्धालु कहती हैं कि हम यहां महाकुंभ के लिए आए हैं। हम स्नान करके गंगा मां का आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं। जो भी संत यहां उपस्थित हैं, हमें उनके दर्शन करने और उन्हें सुनने का सौभाग्य मिल रहा है। यहां महान लोगों का समागम है। हम यहां प्रार्थना करने के लिए भी आए हैं। खासकर रूस और यूक्रेन के युद्ध की समाप्ति के लिए हम प्रार्थना कर रहे हैं। हम सभी की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं। मेरे गुरुदेव भी यहां पर हैं और हम उनका अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पूरे विश्व का है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका संदेश दुनिया तक पहुंचाया है। पीएम मोदी ने विश्व शांति का नारा दिया है। भारत की आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ यह संदेश पूरी दुनिया के बीच बहुत अच्छे से प्रसारित हो रहा है। पीएम मोदी ने रूस और यूक्रेन के युद्ध को रोकने के लिए प्रयास किए हैं।

End of Feed