Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में इसी महीने पूरा होगा मंदिरों का कायाकल्प, जोरो-शोरों से चल रही महाकुंभ की तैयारी

Prayagraj Maha Kumbh 2025: प्रयागराजम में महाकुंभ मेले की तैयारियां तेजी से चल रही है। योगी सरकार शहर के मंदिरों का भी कायाकल्प करा रही है। यह कार्य इसी महीने पूरा हो जाएगा। तमाम मंदिरों के कॉरिडोर और जीर्णोद्वार कार्य में पर्यटन विभाग, स्मार्ट सिटी और प्रयागराज विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में आयोजित होने वाले दुनिया के सबसे बड़े मेले महाकुंभ 2025 में आस्था अपने चरम पर होगी। गंगा, यमुना और सरस्वती के मिलन वाले पावन स्थल संगम पर जहां लाखों, करोड़ों लोग स्नान कर अपनी श्रद्धा प्रकट करेंगे तो वहीं प्रयागराज के पौराणिक मंदिरों में शीश नवाकर अपनी यात्रा को सुखमय और संपूर्ण बनाएंगे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने महाकुंभ की तैयारियों के साथ-साथ प्रयागराज के मंदिरों के कायाकल्प का भी बीड़ा उठाया है, जो अब समापन के करीब पहुंच गया है। पौराणिक महत्ता वाले प्रयागराज के तमाम मंदिरों के कॉरिडोर और जीर्णोद्धार का कार्य लगभग खत्म होने वाला है। ऐसी कुल 19 परियोजनाओं में से 17 परियोजनाएं 15 नवंबर तक पूर्ण कर ली जाएंगी, जबकि 2 परियोजनाएं 30 नवंबर तक पूर्ण हो जाएंगी।

Prayagraj

प्रयागराज

दीपावली के बाद तेजी से हो रहा काम

दीपावली के बाद मंदिरों के कॉरिडोर और जीर्णोद्धार में और तेजी से कार्य किया जा रहा है। हाल ही में लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा महाकुंभ की समीक्षा बैठक में इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं। इसमें बताया गया कि मंदिरों के कॉरिडोर और जीर्णोद्धार से संबंधित परियोजनाओं में तीन प्रमुख विभाग कार्य कर रहे हैं। इसमें पर्यटन विभाग, स्मार्ट सिटी और प्रयागराज विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण भूमिका है। तीनों ही विभाग आपसी समन्वय से इन सभी परियोजनाओं को तेज गति से पूरा करने में जुट गए हैं।

End of Feed