Maha Kumbh 2025: कब पड़ेगा महाकुंभ 'अमृत स्नान', मौनी अमावस्या पर क्या हैं इंतजाम; जान लीजिए

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान से पहले प्रयागराज श्रद्धालु पहुंच रहे। महाकुंभ में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान होगा।

Maha Kumbh 2025: संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान होगा। इससे पहले श्रद्धालुओं के प्रयागराज पहुंचने का सिलसिला जारी है। मौनी अमावस्या स्नान से पहले श्रद्धालु अलग-अलग राज्यों से प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्लेटफार्मों और प्रवेश द्वार पर रेलवे प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इतना ही नहीं, प्रशासन द्वारा तीसरे अमृत को देखते हुए भीड़ को संभालने के लिए यातायात व्यवस्था को भी चाक-चौबंद किया गया है।

Maha Kumbh 2025

महाकुंभ 2025 अमृत स्नान (फाइल फोटो)

महाकुंभ में जाने वाले रास्तों पर स्थानीय पुलिस का पहरा है, जबकि रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। मेला प्रशासन और कुंभ पुलिस ने अमृत स्नान पर्व को देखते हुए व्यापक तैयारियां की हैं। पूरे मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। संगम तटों पर बैरिकेडिंग का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है, ताकि भीड़ नियंत्रण में रहे। श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए हर सेक्टर और जोन में विशेष व्यवस्था की गई है। इस दौरान किसी भी तरह का प्रोटोकॉल लागू नहीं होगा।

End of Feed