MahaKumbh: रेलवे स्टेशन पर लगेंगे 650 सीसीटीवी और 100 FR कैमरे, AI की मदद से रखी जाएगी संदिग्धों पर नजर

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ मेले को लेकर तेजी से तैयारियां चल रही है। मेले को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे के साथ ही पहली बार फेस रिकग्निशन कैमरे भी लगाए जाएंगे। जिनकी मदद से संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाएगी।

Prayagraj Maha Kumbh: संगम नगरी में आगामी महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों के साथ ही पहली बार एफआर (फेस रिकग्निशन) कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे कृत्रिम बुद्धिमता (आर्टिफिशियल इंजेलिजेंस या AI) की मदद से संदिग्ध गतिविधियों और अराजक तत्वों पर नजर रखने में कारगर साबित होंगे।

Prayagraj

प्रयागराज

ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग

प्रयागराज रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) अमित सिंह ने बताया कि महाकुंभ मेले के दौरान हवाई निगरानी के लिए उत्तर-मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने तीन ‘इंडो विंग साइबरोन प्रो क्वाडकॉप्टर ड्रोन’ हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि इन ड्रोन के संचालन की कला सिखाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में पिछले दिनों एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।

End of Feed