Maha Kumbh 2025: मौनी अमावस्या पर तगड़ा इंतजाम, 150 स्पेशल ट्रेनें पहुंचाएंगी प्रयाग; महाकुंभ में चैन से करें 'अमृत' स्नान

Maha Kumbh 2025: मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर्व पर रेलवे रिकार्ड 150 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का इंतजाम किया है। प्रयागराज रेल मण्डल हर 4 मिनट में एक ट्रेन चलाएगा। सभी 9 स्टेशनों से दिशावार मेला स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन किया जाएगा।

Maha Kumbh 2025: महाकुम्भ 2025 की प्रयागराज में शुरूआत 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ हो गई है। मकर संक्रांति के दिन महाकुम्भ के पहले अमृत स्नान पर्व पर उम्मीद से अधिक लगभग 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान किया था। अब तक 9 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुम्भ में स्नान कर चुके हैं। इसी क्रम में महाकुम्भ के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या के लिए तैयारियां पूरे जोर पर हैं। प्रयागराज रेल मण्डल ने भी मौनी अमावस्या के दिन करोड़ों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 150 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना तैयार कर ली है जो अपने आप में भारतीय रेलवे के लिए एक कीर्तिमान होगा।

Maha Kumbh Special Tarins

महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

9 स्टेशनों से स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन

दिव्य-भव्य महाकुम्भ 2025 में प्रयागराज आकर संगम स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के सभी रिकार्ड ध्वस्त हो रहे हैं। मकर संक्रांति के पहले अमृत स्नान के दिन लगभग 3.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया, जिनके लिए प्रयागराज रेल मण्डल ने 101 मेला स्पेशल ट्रेनें चलानी गई थी। जो अपने आप में एक रिकार्ड था। इसी अनुरूप रेल प्रशासन महाकुम्भ के सबसे बड़े अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्य़ा के लिए भी तैयारियां कर रहा है। मेला प्राधिकरण का अनुमान है कि मौनी अमावस्या के दिन 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम स्नान करेंगे। जिनमें से दस से बीस फीसदी श्रद्धालुओं के ट्रेन से आने का अनुमान है। जिनके लिए प्रयागराज रेल मण्डल ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। ट्रेनों के अवागमन के साथ यात्रियों के ठहरने और सही ट्रेनों तक पहुंचने के लिए कलर कोडिंग के आधार पर टिकट और अतिरिक्त आश्रय स्थलों का प्रबंध कर लिया गया है।

End of Feed