Prayagraj Railway News: प्रयागराज से गोरखपुर के बीच चलेगी माघ मेला स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2023, 04:20 PM IST

Magh Mela 2023: प्रयागराज से गोरखपुर के बीच माघ मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय रेलवे ने लिया है। यह ट्रेन गोरखपुर से आज शुक्रवार को शाम 16.00 बजे प्रयागराज रामबाग के लिए रवाना होगी। उसी तरह यह ट्रेन 21 जनवरी को रात 20.00 बजे गोरखपुर के लिए प्रयागराज रामबाग से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन वाराणसी, गाजीपुर और मऊ के स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • श्रद्धालुओं के सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गईं ट्रेन
  • प्रयागराज रामबाग स्टेशन से 21 तारीख को शाम 20.00 बजे प्रस्थान करेगी ट्रेन
  • वाराणसी होते हुए चलेगी दोनों शहरों के लिए ट्रेन

Prayagraj News: प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए गोरखपुर-प्रयागराज रामबाग-गोरखपुर के जनरल स्पेशल मेला ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जिससे कि स्नान के लिए आने-जाने वाले यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना न करना न पड़े। बता दें कि इस रूट से यात्रियों की भारी भीड़ प्रयागराज आने की संभावना है।

Prayagraj Railway News

रेलवे की ओर से प्रयागराज से गोरखपुर में बीच माघ मेला स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन

बता दें कि, उत्तर पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया है कि इस ट्रेन में कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। साथ ही यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस ट्रेन का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इस ट्रेन में 12 कोच लगाए जाएंगे।

End of Feed