Prayagraj News: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मंदिर के उद्घाटन से पहले एक खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। खबर प्रयागराज के 22 साल की अनामिका शर्मा के बारे में है। जानकारी के अनुसार, प्रयागराज की बेटी ने विदेश की धरती से जय श्री राम का झंडा लेकर आसमान से छलांग लगाई है। झंडे पर जय श्री राम के साथ ही अयोध्या राम मंदिर का भी चित्र बना हुआ है। 22 वर्षीय अनामिका शर्मा ने बैंकॉक में विमान से 13000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर बनाया कीर्तिमान बनाया है। अनामिका शर्मा ने 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर के लोकार्पण और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को समर्पित की अपनी इस स्काई डाइविंग से शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। अनामिका शर्मा अपने इस कारनामे से पहले भी स्काई डाइविंग में कई कीर्तिमान बना चुकी है।
अनामिका शर्मा ने 10 साल की उम्र से ही स्काई डाइविंग का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। अनामिका यूएसपीए (यूनाइटेड स्टेट पैराशूट एसोसिएशन) की सी कैटेगरी की स्काई डाइविंग लाइसेंस प्राप्त कर चुकीं हैं। अनामिका ने अपनी पहली स्काई डाइविंग जंप महज दस वर्ष की उम्र में ही की थी। उनके पिता अजय शर्मा खुद भी एक स्काई डाइवर रहे हैं। अनामिका के पिता अजय शर्मा वायु सेवा में जूनियर वारंट अफसर के पद से रिटायर हैं, उन्होंने 650 बार स्काई डाइविंग की है।
