प्रयागराज

UP PET परीक्षार्थियों के लिए यहां तक चलेगी मेमू, छठ-दिवाली के लिए स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग शुरू

भारतीय रेलवे पीईटी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के मध्य मेमू ट्रेन का संचालन प्रयागराज तक कर रही है। इसके अतिरिक्त छठ पर्व को लेकर कई स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का फैसला लिया है।

Image

पीईटी परीक्षा के लिए मेमू संचालित

Photo : ANI

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2023) की तिथि की घोषणा कर दी है। PET परीक्षा का आयोजन 28 और 29 अक्टूबर 2023 को होगा। लिहाजा, रेलवे ने परीक्षार्थियों के लिए मेमू चलाने का फैसला लिया है। मेमू ट्रेन का संचालन प्रयागराज तक किया जाएगा। गाड़ी संख्या 04130 कानपुर-फतेहपुर मेमू 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक प्रयागराज स्टेशन से चलेगी। इस दौरान फतेहपुर से प्रयागराज के बीच खागा, भरवारी, सिराथू और सूबेदारगंज स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहरा होगा। इसी प्रकार कानपुर से फतेहपुर के बीच सभी स्टेशनों पर गाड़ी रुकेगी। इसके अलावा भारतीय रेलवे ने छठ पर्व को लेकर कुछ स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का फैसला लिया है।

त्योहार विशेष तीन गाड़ियां चलाई

फिलहाल रेलवे ने त्योहार विशेष तीन गाड़ियां चलाई हैं। 03575/03576 आसनसोल आनंद विहार पूजा विशेष गाड़ी चलाई जाएगी। ये ट्रेन आसनसोल से 03575 प्रत्येक शुक्रवार को 27 अक्तूबर से तीन नवंबर तक दो फेरे लगाएगी। यह ट्रेन शाम 9 बजकर 20 मिनट पर प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। वहीं, 03576 प्रत्येक शनिवार को 28 अक्तूबर से चार नवंबर तक दो फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर 07635/07636 हजूर साहिब नादेड़-पानीपत विशेष गाड़ी 26 अक्तूबर से संचालित हो चुकी है। जबकि, 01409/01410 लोकमान्य तिलक दानापुर सुपरफास्ट विशेष गाड़ी चलायी जाएगी। मुंबई के लोकमान्य तिलक से 01409 प्रत्येक शनिवार को 28 अक्तूबर से दो दिसंबर तक यह ट्रेन छह फेरे लगाएगी। इसी तरह दानापुर से 01410 प्रत्येक रविवार को 29 अक्तूबर से तीन दिसंबर तक छह फेरे लगाएगी। जिससे छठ पर्व पर घर आने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

स्पेशल ट्रेने यहां ठहरेंगी

  • 03205 पटना से 28 अक्तूबर को शाम 6:45 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह छह बजे गोविंदपुरी पांच मिनट के लिए रुकेगी और दोपहर एक बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
  • 03206 नई दिल्ली से एक नवंबर को सुबह 10 बजे चलकर शाम छह बजे गोविन्दपुरी और अगले दिन सुबह 4:15 बजे पटना पहुंचेगी। इसमें 16 स्लीपर कोच होंगे
  • 05656 गुवाहाटी से 27 अक्तूबर को सुबह सवा पांच बजे छूटेगी। 28 को सुबह साढ़े आठ बजे गोविन्दपुरी और दोपहर साढ़े तीन बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

इन विशेष ट्रेनों को रेलवे ने त्योहार के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए चलाया है। 08857/08858 हटिया-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 28 अक्तूबर से (शनिवार) चलेगी। वहीं, हटिया से चलकर प्रयागराज में 11:50 मिनट पर आएगी। इसी तरह नई दिल्ली से ट्रेन नंबर 08858 बुधवार यानी एक नवंबर को चलेगी। सुबह 9:35 मिनट पर प्रयागराज जंक्शन पर पहुंचेगी। ये ट्रेन पांच मिनट यहां ठहरेगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article