प्रयागराज

Prayagraj News: हर्ष फायरिंग में हुआ हादसा, नली में फंसी गोली चलने से 3 बच्चों समेत 4 घायल

Prayagraj News: घर लौटी बारात की खुशि में हुई हर्ष फायरिंग। बंदूक की नली में फंसी गोली को निकालते समय अचानक चल जाने से 3 बच्चों समेत 4 लोग हुआ घायल।

Image

हर्ष फायरिंग में 3 बच्चों समेत 4 लोग घायल

Prayagraj News: प्रयागराज से हर्ष फायरिंग में लोगों के घायल होने की खबर आई है। ये घटना तब हुई जब चकमुजमी गांव से बारात वापस लौटी। बारात के वापस लौटने की खुशी में हर्ष फायरिंग की गई, जिसमें 3 बच्चे समेत चार लोग घायल हुए। जानकारी के मुताबिक घालयों को तुरंत अस्पताल में भर्ती किया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

नली में गोली फसने से हुआ हादसा

गुरुग्राम दिल्ली के रहने वाले ललित हादसे के दौरान वहीं मौजूद थे। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि उनका ससुराल चकमुजमी गांव में पड़ता है। ससुराल में हुए एक शादी समारोह था, जिसके चलते वो वहां गए हुए थे। ललित ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि दोपहर डेढ़ बजे बारात के घर वापस आने की खुशी में लोग नाच और गा रहे थे। उसी बीच एक रिश्तेदार ने अपनी लाइसेंस बंदूक निकाली और हर्ष फायरिंग करनी शुरू कर दी। बंदूक की नली में गोली के अटक जाने से फायरिंग रूप गई। फंसी हुई गोली को निकालते समने गोली चल गई, जिसकी चपेट में तीन बच्चे विजय, भाविक और रक्षित के साथ 40 वर्षीय सुषमा भी घायल हो गई।

हर्ष फायरिंग हुई हादसे से पूरे घर में भगदड़ मच गई। खुशी के माहौल नाच गाने की अवाज की जगह केवल चीख पुकार की आवाज सुनाई देने लगी। मौके पर आस-पास के सभी ग्रामीण लोग भी पहुंच गए। फायरिंग में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां फिलहार उन सभी का इलाज चल रहा है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article