Prayagraj News: गोरखपुर से लखनऊ तक चलने वाली वंदे भारत का नया स्टेशन अब प्रयागराज, आसान हुआ लोगों का सफर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 8, 2023, 03:10 PM IST

Prayagraj Gorakhpur Vande Bharat Express: गोरखपुर से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के प्रयागराज विस्तार का काम पूरा हो चुका है। गोरखपुर-लखनऊ से प्रयागराज जाने वाले लोगों का सफर अब होगा आसान।

Prayagraj News: गोरखपुर से प्रयागराज जाने वालों के लिए बड़ी खबर, वंदे भारत एक्सप्रेस से प्रयागराज जाने का सफर अब होगा और भी आसान। पहले गोरखपुर से लखनऊ तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब प्रयागराज तक जाने के लिए तैयार है। गोरखपुर-लखनऊ से होते हुए प्रयागराज जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को 9 नवंबर को हरी झंडी दिखाई जाएगी। वंदे भारत के प्रयागराज विस्तार का शुभारंभ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा दिल्ली से किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि प्रयागराज विस्तार वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन प्रयागराज के बीच रायबरेली और फाफामऊ के रास्ते चलाई जाएगी।

Prayagraj Gorakhpur Vande Bharat Express

गोरखपुर से प्रयागराज तक चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

End of Feed