Indian Railways: प्रयागराज के लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्रयाग स्टेशन के पास फाटक संख्या 77 यानि एनी बेसेंट क्रांसिंग पर अब जाम नहीं लगेगा। प्रयागराज के लोगों को यहां लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। दरअसल, शहर उत्तरी विधानसभा के इस महत्वपूर्ण रेल फाटक पर रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) बनाए जाने का खाका तैयार हो गया है। यहां आरयूबी बनाने के लिए रेलवे कुल 20 करोड़ रुपये का खर्चा करेगा। खास बात यह है कि महाकुंभ के तहत होने वाले कार्यों में भी उत्तर रेलवे ने इस प्रोजेक्ट को को शामिल किया है।
एनी बेसेंट क्रॉसिंग पर बनेगा आरयूबी
आपको बता दें कि एनी बेसेंट क्रांसिंग प्रयाग रेलवे स्टेशन और बख्शी बांध ओवर ब्रिज के मध्यम में है। स्टेशन का यार्ड होने के कारण यहां फाटक दिन में कई बार बंद होता है। यहां तक कि ट्रेनों की शटिंग आदि के लिए भी यहां फाटक बंद कर लिया जाता है।
