Gold-Silver Price Today 23 November 2022 in Prayagraj: शादियों का सीजन अपने परवान पर है, शहर में बैंड- बाजा और बारात का दौर जारी है। ऐसे में संगम नगरी प्रयागराज में सोने की खरीद करने वालों के लिए अच्छी खबर ये है कि, इस सप्ताह लगातार गोल्ड की कीमतों में गिरावट जारी है। ऐसे में गोल्ड खरीद के नजरिए से ग्राहकों के लिए ये समय काफी बेहतर है। प्रयागराज सर्राफा बाजार की मानें तो बुधवार को यानी की 23 नवबंर को दिल्ली के मुकाबले राजधानी में 24 कैरेट सोने के भावों में भारी मामूली गिरावट आई है। जहां दिल्ली में बुधवार को 24 कैरेट गोल्ड के प्रति 10 ग्राम 52,800 के भाव हैं, वहीं प्रयागराज में 24 कैरेट गोल्ड के भाव गिरकर प्रति 10 ग्राम 52,320 रहे हैं। जबकि 22 कैरेट गोल्ड के दाम दिल्ली के मुकाबले 50 रुपए गिरकर बुधवार को 48,350 रहे। वहीं, चांदी के दामों में गत दिनों के मुकाबले बढ़त के साथ बुधवार को 67 हजार 220 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।
प्रयागराज में बुधवार को सोना नरम रहा तो बढ़ी सर्राफा बाजार की चिंता
बता दें कि, सोने का भाव वर्ष 2020 के अगस्त महीने में अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। उस समय 22 कैरेट सोने का भाव 55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। उसके बाद से लगातार उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ पाया। पिछले तीन दिनों से लगातार सोने के भाव में गिरावट जारी है। 23 नवंबर को राजधानी दिल्ली के बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 49180 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह अपने ऑल टाइम हाई रेट की तुलना में करीब 7,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूट चुका है।
