प्रयागराज

Prayagraj Fire: प्रयागराज में शिक्षा निदेशालय में लगी भयंकर आग, सैकड़ों फाइल जलकर राख

प्रयागराज में रविवार सुबह शिक्षा निदेशालय में अचानक आग लगने से सैकड़ों फाइलें जलकर राख हो गई। दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Image

सांकेतिक फोटो

Fire in Directorate of Education Prayagraj:प्रयागराज में रविवार सुबह शिक्षा निदेशालय के दो अनुभागों में अचानक आग लगी। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना में आग की चपेट में आने से सैकड़ों फाइलें जलकर राख हो गई। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आसपास के दफ्तरों के लोग भी बाहर निकले

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शिक्षा निदेशालय से पहले धुएं के गुबार उठते नजर आए। जिसके बाद आग ने दोनों अनुभागों को अपनी चपटे में ले लिया। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के दफ्तरों में काम कर रहे लोग भी बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों पर चले गए। वहीं आग की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है। हालांकि शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी खराबी के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार आग लगने से डॉक्यूमेंट्स और फर्नीचर को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article