चाय की चुस्कियों पर शुरू हुआ Chai Point का बिजनेस, एक दिन में 1 लाख कप बेच टीचर-स्टूडेंट की जोड़ी ने किया धमाल

महाकुंभ में भारी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे थे, वहीं कई लोग आजीविका के लिए यहां आए थे। इसमें सबसे अधिक संख्या चाय वालों की थी। लेकिन उस दौरान चाय पॉइंट की चाय सबसे अधिक वायरल हुई और सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। टीचर-स्टूडेंट की इस कंपनी में एक दिन में एक लाख चाय के कप बेचे। चाय के स्वाद से लोगों में उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई।

'चाय' शब्द ही अपने में बहुत बड़ा है। चाय से लोगों का प्रेम सिर्फ इसे पीने तक ही सीमित नहीं है। भारत में चाय के प्रति लोगों का प्रेम इतना बढ़ चुका है कि लोग चाय और चाय की चुस्कियों पर शायरियां लिखने लगे हैं। चाय से शुरू हुई प्रेम की कहानियां कहने लगे हैं। चाय के नाम पर अपनी भावनाओं को शब्दों में इस प्रकार उड़ेल रहे हैं मानों चाय न हुई पसंदीदा महिला हो गई। कड़कड़ाती ठंड, चिलचिलाती धूप, सिर दर्द हो या जुकाम लोग यहां चाय पीना नहीं छोड़ते हैं। बढ़ती चाय प्रेमियों की संख्या के कारण ही देश के हर कोने में चाय की दुकानें है। किसी भी नुक्कड़ या चौराहे पर चले जाइए आपको वहां चाय की कई दुकानें मिल जाएंगी। यह चाय प्रेमी हैं, जिनकी वजह से चाय वालों की कमाई दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। चाय का बिजनेस करके अब लोग करोड़पति बन रहे हैं।ऐसी ही एक कहानी आज हम आपको बताने वाले है, जिसकी शुरुआत भी चाय की चुस्कियों पर चाय के बिजनेस की चर्चा से शुरू हुई और चाय पर ही जारी है। जिसमें टीचर स्टूडेंट की जोड़ी ने एक दिन में हजार-दो हजार नहीं बल्कि एक लाख कप चाय बेची है। उनके इस आइडिया ने उन्हें चंद दिनों में करोड़पति बना दिया। आइए उनके बारे में जानें -

Chai Point

एक दिन में 1 लाख कप बेच टीचर-स्टूडेंट की जोड़ी ने किया धमाल

चाय बेच चंद दिनों में करोड़पति बनी टीचर-स्टूडेंट की जोड़ी

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में हर दिन करोड़ों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचे। महाकुंभ के इस 45 दिनों में जहां श्रद्धालु अपने पाप धोने पहुंचे वहीं कई लोग अपनी जीविका के लिए भी यहां पहुंचे। इसमें चाय बेचने वालों की संख्या सबसे अधिक देखने को मिली। लेकिन इन चाय वालों में एक चाय बहुत वायरल हुई। बता दें कि महाकुंभ मेले में 'चाय पॉइंट' नामक कंपनी के चर्चे हर जगह सुनने को मिले और इस कंपनी को बड़ी सफलता भी मिली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चाय पॉइंट कंपनी ने अपने लिमिटेड एडिशन स्टोर के माध्यम से एक दिन में एक लाख से अधिक चाय बेची, जिससे इस ब्रांड की लोगों में लोकप्रियता और बढ़ गई। स्वाद के मामले में भी यह किसी से कम नहीं रहा।

End of Feed