Prayagraj: डांस करते समय हार्ट अटैक... साली की मैरिज एनिवर्सरी में दवा कारोबारी की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2023, 09:20 PM IST

Prayagraj: प्रयागराज में डांस फ्लोर पर डांस करते हुए हार्ट अटैक से एक दबा करोबारी की मौत हो गई। मृतक अपने साली की मैरिज एनिवर्सरी में गए थे और वहां रिश्‍तेदारों के साथ डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान अटैक पड़ा और उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक हेल्‍दी डाइट और लाइफस्‍टाइल को फॉलो करते थे, लेकिन इसके बाद भी अटैक आने से हर कोई हैरान है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सिविल लाइन के एक गार्डन में हो रही थी पार्टी
  • पहली बार अटैक पड़ा तो कुर्सी पर बैठ गए थे
  • डांस करते हुए दोबारा आया अटैक और हो गई मौत

Prayagraj: प्रयागराज में डांस फ्लोर पर डांस करते हुए हार्ट अटैक से मौत का बड़ा मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दवा व्यापारी 40 वर्षीय अमरदीप वर्मा के तौर पर हुई है। अमरदीप सिविल लाइन के एक गार्डन में आयोजित साली की मैरिज एनिवर्सरी में सभी के साथ डांस कर रहे थे। इसी दौरान उन्‍हें दिल का दौरान पड़ा। बताया जा रहा है कि डांस के दौरान उन्‍हें एक बार पहले भी अटैक पड़ा था। जब पहली बार हार्ट अटैक के दौरान सीने में दर्द उठा तो वो बगल में रखी कुर्सी पर बैठ गए और कुछ देर बाद वहां से उठकर दोबारा डांस करने लगे। जिसके बाद फिर से अटैक आया और वे डांस करते-करते फ्लोर पर ही गिर पड़े। जिसके बाद परिजन व रिश्‍तेदार उन्‍हें लेकर आनन-फानन अस्पताल भागे। जहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत्‍य घोषित कर दिया।

Prayagraj News

लोगों के साथ डांस करते हुए और अटैक के बाद फ्लोर पर गिर दवा करोबारी

रिश्‍तेदारों के अनुसार यह पार्टी अमरदीप की साली पूनम और उनके पति द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें अमरदीप अपनी पत्नी नीतू वर्मा के साथ पहुंचे थे और सभी मेहमान डीजे पर डांस कर रहे थे। अमरदीप भी अपनी पत्नी नीतू के साथ डांस कर रहे थे। बताया जा रहा है कि जब उन्‍हें पहली बार सीने में हल्का दर्द हुआ तो वे डांस फ्लोर छोड़ पास में रखी कुर्सी पर बैठ गए। कुछ देर बाद उन्‍हें दर्द से राहत मिल गई, इसी दौरान रिश्‍तेदार उन्‍हें दोबारा डांस फ्लोर पर ले गए और कुछ ही मिनट में जानलेवा हार्ट अटैक पड़ गया। जिससे वे नाजते हुए अचानक फ्लोर पर गिर पड़े। इसके बाद पार्टी में कोहराम मच गया।

End of Feed