Video: महाशिवरात्रि से पहले ही महाकुंभ में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब, प्रशासन की तैयारियों के चलते घाटों पर काबू में भीड़

प्रयागराज में आज महाकुंभ के 44वें दिन भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है। मेला क्षेत्र में महाशिवरात्रि की खास तैयारी की गई है। अब तक 62 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। मंगलवार को भी संगम यह सिलसिला जारी है। प्रशासन की तैयारियों के चलते संगम के तमाम घाटों पर भारी भीड़ नजर नहीं आ रही है। शाम तक और श्रद्धालुओं के मेला क्षेत्र में आने की संभावना है।

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में आज महाकुंभ का 44वां दिन है। कल महाशिवरात्रि पर आखिरी अमृत स्नान के साथ ही महाकुंभ का समापन हो जाएगा। महाशिवरात्रि से पहले ही महाकुंभ में बेतहाशा भीड़ उमड़ रही है। संगम आने-जाने वाले सभी रास्तों पर भीड़ दिखाई दे रही है। महाशिवरात्रि के मौके पर प्रशासन ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए हैं। घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगने से रोका जा रहा है। पुलिस भीड़ को डायवर्ट करके अलग-अलग घाटों में भेजने का काम कर रही है। इस कारण संगम के तमाम मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ के बावजूद घाटों पर सामान्य भीड़ नजर आ रही है।

शहर के तमाम रास्तों पर जाम की स्थिति नहीं

महाकुंभ में अब तक 62 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। मंगलवार को भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन मेला क्षेत्र में हो रहा है। संगम आने-जाने वाले सभी रास्तों पर श्रद्धालुओं की भीड़ खचाखच भरी हुई है। प्रशासन ने महाशिवरात्रि को लेकर भीड़ को नियंत्रित करने की तैयारियां की हुई हैं। इस कारण शहर के तमाम रास्तों पर भी जाम की स्थिति नहीं बनी हुई हैं। ट्रैफिक सुचारू रूप से चलर रहा है।

End of Feed