प्रयागराज

प्रयागराज में STF को मिली बड़ी सफलता, झारखंड का कुख्यात अपराधी आशीष रंजन मुठभेड़ में ढेर

प्रयागराज में STF टीम के साथ मुठभेड़ में 4 लाख का इनामी अपराधी आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह ढेर हो गया। उसके पास से AK-47, एक पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। वह झारखंड का कुख्यात अपराधी था। इस मुठभेड़ के दौरान प्रयागराज के तीन कर्मचारी और अधिकारी की जान बाल-बाल बची।

Image

फाइल फोटो

Prayagraj Police Encounter: प्रयागराज में एसटीएफ ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एसटीएफ टीम के साथ मुठभेड़ में झारखंड का खूंखार अपराधी आशीष रंजन उर्फ छोटू ढेर हो गया। गंगानगर जोन के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के शिवराजपुर चौराहे पर यह मुठभेड़ हुई। जिसमें आशीष ने एसटीएफ टीम पर फायरंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस को उसके पास से एके 47, एक पिस्टल, भारी मात्रा में 9 एमएम कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

4 लाख का इनामी अपराधी था आशीष रंजन

आशीष रंजन झारखंड का इनामी अपराधी है, जिसपर 4 लाख का इनाम घोषित था। आशीष धनबाद में जेसी मल्लिक रोड का रहने वाला था। एसटीएफ प्रयागराज टीम को सूचना मिली की अपराधी आशीष अपने साथी के साथ शिवराजपुर चौराहा थाना शंकरगढ़ के रास्ते प्रयागराज जाने वाला है, जहां पर वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने शिवराजपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन अपराधी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की।

बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

अपराधी आशीष ने एसटीएफ टीम पर एके 47 और पिस्टल से हमला किया। जिसमें प्रयागराज के तीन कर्मचारी और अधिकारी जेपी राय प्रभंजन व रोहित बाल-बाल बच गए। जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। जिसमें वह गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। लेकिन आशीष की मौत हो गई। पुलिस इस मामले में आगे की जरूरी कार्रवाई कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!