Prayagraj: रायबरेली-प्रयागराज हाईवे को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस माह तक पूरा होगा निर्माण, मिलेगा चार ग्रीन फील्ड बाईपास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2023, 07:59 PM IST

Prayagraj: प्रयागराज में 2025 में होने वाले महाकुंभ के लिए मूलभूत सुविधाओं के विकास में तेजी लाई जा रही है। राज्‍य सरकार का सबसे ज्‍यादा फोकस सड़क और हाईवे निर्माण पर है। प्रयागराज को रायबरेली से जोड़ने वाले मुख्‍य हाईवे के निर्माण में देरी हो रही थी, जिसे तय समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पहले चरण का निर्माण कार्य नवंबर 2024 तक होगा पूरा
  • दूसरे चरण का निर्माण दिसंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्‍य
  • आलापुर, ऊंचाहार, जगतपुर, बाबूगंज में बनेगा ग्रीन फील्ड बाईपास


Prayagraj: प्रयागराज में आगामी 2025 में होने वाले महाकुंभ के लिए राज्‍य सरकार ने मूलभूत सुविधाओं का विकास तेज कर दिया गया है। इस समय प्रयागराज को राज्‍य के दूसरे प्रमुख शहरों से जोड़ने के लिए सड़कों निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। इसके तहत ही प्रयागराज को रायबरेली से जोड़ने वाले मुख्‍य हाईवे के निर्माण के गति को भी बढ़ा दिया गया है। इस हाईवे को फोर लेन बनाया जा रहा है। इसका निर्माण दो चरणों में हो रहा है। इसके प्रथम चरण में आलापुर, ऊंचाहार, जगतपुर, बाबूगंज में ग्रीन फील्ड बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इस चरण का निर्माण कार्य नवंबर 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, दूसरे चरण के तहत हाईवे का निर्माण दिसंबर 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा।

Prayagraj Raebareli Highway

प्रयागराज रायबरेली हाईवे का निर्माण तेज

इस हाईवे के चौड़ीकरण एवं फोरलेन का कार्य पूरा होने के बाद लखनऊ एवं कानपुर से प्रयागराज पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा। इस हाईवे से 200 किलोमीटर की दूरी वाहन चालक ढाई से तीन घंटे में तय कर सकेंगे। की जा सकेगी। इसे हाईवे के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नरेंद्र भूषण ने विभिन्‍न अधिकारियों के साथ एक बैठक की। जिसमें हाईवे के निर्माण से जुड़ी परेशानियों पर चर्चा की गई। बैठक की जानकारी देते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक ने बताया कि प्रयागराज-रायबरेली-लखनऊ मार्ग को कई चरण में बांट कर फोर लेन बनाया जा रहा है।

End of Feed