Mahakumbh 2025: यूपी वासियों के लिए संगम स्नान होगा आसान, सीएम योगी ने दिए हर जिले से बस चलाने के आदेश

Mahakumbh 2025: यूपी के प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ मेला शुरू हो जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा महाकुंभ की पूरी अवधि के दौरान प्रदेश के हर जिले से संगम नगरी के लिए रोडवेज बसों का संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश में महाकुंभ 2025 का आयोजन किया जा रहा है। महाकुंभ मेला 13 जनवरी यानी सोमवार से शुरू हो जाएगा। यूपी सरकार ने महाकुंभ को लेकर ढेरों तैयारी कर ली है। प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन होने वाला है, इसमें देश विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। संगम का पहला स्नान 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन से शुरू हो जाएगा। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के संगम स्नान के लिए यूपी के सभी जिलों से बसें चलाने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री ने महाकुंभ को लेकर यूपी रोडवेज द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।

UP News

यूपी वासियों के लिए संगम स्नान होगा आसान

यूपी के हर जिले से चलेगी संगमनगरी के लिए बस

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पूरे महाकुंभ की 45 दिन अवधि के दौरान प्रदेश के सभी जिलों से प्रयागराज के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। साथ ही बसों के संचालन से संबंधित समय सारणी का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रमुख स्नान पर्वों के अतिरिक्त भी पूरी महाकुंभ अवधि में सभी जिलों से बसों का संचालन प्रयागराज के लिये होना चाहिए। श्रद्धालुओं को यात्रा में कोई समस्या न हो, इसे सुनिश्चित किया जाए।

End of Feed