प्रयागराज

Bhanupalli-Barry Rail Line: गोबिंद सागर झील के ऊपर बनेगा 2361 मीटर का रेल ट्रैक, निर्माण का कार्य शुरू

Bhanupalli-Barry Rail Line: हिमाचल की गोबिंद सागर झील पर रेलवे लाइन बनाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए वायाडक्ट बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

Image

गोबिंद सागर झील के ऊपर बनेगा 2361 मीटर का रेल ट्रैक

Photo : iStock

Bhanupalli-Barry Rail Line: हिमाचल की गोबिंद सागर झील पर रेलवे बनाने की योजना बनाई जा रही है। भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन करीब 2,361 मीटर की होगी, जिसे 69 पिलर पर बनाया जाएगा। बता दें कि ये रेलवे लाइन वायाडक्ट बना कर तैयार की जाएगी। भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन के लिए बनने वाले वायाडक्ट के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस रेल लाइन के बनने के बाद गोबिंद सागर झील के ऊपर भी दौड़ेगी ट्रेन।

पहला वायाडक्ट किस गांव में बन रहा है

भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेलवे लाइन बनाने के लिए जो पहला वायाडक्ट बनाया जा रहा है वे बिलासपुर शहर से लगने वाले खैरिया गाम में से शुरू होगा। यहां 1,471 मीटर लंबा वायाडक्ट बनाया जाएगा। बता दें कि ये वायाडक्ट लुहणू घाट, व्यास गुफा से होते हुए नौण तक बनेगा। इसे करीब 43 पिलर पर बनाया जाएगा।

दूसरा वायाडक्ट कहां बनेगा

पहले वायाडक्ट का काम खत्म होने के बाद दूसरे वायाडक्ट का कार्य शुरू किया जाएगा,जो मंडी भराड़ी के पास बनेगा। ये वायाडक्ट रही रेल लाइन टनल नंबर 16 तक बनाया जाएगा। इसका निर्माण 266 पिलरों पर किया जाएगा। लेकिन इस वायाडक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण जो किया गया है वो बैरी तक किया गया है।

ये वायाडक्ट क्यों है खास

भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन के लिए बनने वाले वायाडक्ट को खास क्यों बताया जा रहा है। दरअसल ये वायाडक्ट इसलिए सबसे खास बताया जा रहा है क्योंकि इसे झील पर बनाया गया है। बता दें कि बनने वाली इस रेल लाइन के लिए 466 करोड़ का ट्रेंडर रेल विकास निगम द्वारा एचजी इंफ्रा कंपनी को दिया गया है। इस योजना के मुख्य परियोजना प्रबंधक,एचजी इंफ्रा के ललित कुमार चौहान ने बताया कि इस रेल लाइन को बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों और मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article