Best Places to Visit in Prayagraj: संगम नगरी के इन मंदिरों का है पौराणिक महत्व, जानें इनका पूरा इतिहास, फैमिली संग जरूर जाएं यहां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2023, 06:03 PM IST

Best Places to Visit in Prayagraj: संगम नगरी में कई ऐसे पौराणिक मंदिर हैं, जिनके दर्शन करने के लिए लोग देश के कई हिस्सों से आते हैं। अगर आपको इस शहर के पौराणिक महत्व को समझना है तो एक बार परिवार के साथ जरूर यहां आएं। प्रयागराज में मौजूद प्रसिद्ध मंदिरों में से एक हैं यहां के हनुमान जी का मंदिर। जिसमें हनुमान जी की 20 फीट लंबी प्रतिमा विराजित है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुस्लिम आक्रांता औरंगज़ेब नहीं तोड़ पाया था नागों के राजा वासुकी का मंदिर
  • संगम नगरी प्रयागराज में मंदिर इतने कि, उंगलियों पर गिनना मुश्किल
  • संगम नगरी में पवित्र शक्तिपीठों में से एक है यहां का कल्याणी मंदिर

Best Places to Visit in Prayagraj: त्रिवेणी संगम की नगरी प्रयागराज सनातन धर्म के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इस पौराणिक शहर की मान्यता हिंदू धर्म में प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में भी है। यहां हर साल माघ मेला लगता है, इसके अलवा 12 वर्षों में एक बार महाकुंभी का मेला भी लगता है।

Prayagraj Nag Vasuki Temple

प्रयागराज में संगम के तीरे स्थित है नागों के राजा नाग वासुकी का पौराणिक मंदिर (फाइल फोटो)

यहां आस्था की डूबकी लगाने देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु आते हैं। संगम नगरी में कई ऐसे पौराणिक मंदिर हैं, जिनके दर्शन करने के लिए लोग देश के कई हिस्सों से आते हैं। अगर आपको इस शहर के पौराणिक महत्व को समझना है तो एक बार परिवार के साथ जरूर यहां आएं। आपकी आसानी के लिए बताते हैं कुछ पौराणिक मंदिरों के बारे में जहां जाने के बाद श्रद्धालु खुद को धन्य महसूस करते हैं।

End of Feed