Prayagraj: व्यापारी के बेटे के अपहरण और हत्या पर भड़के अखिलेश, BJP सरकार पर उठाए सवाल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2023, 09:28 PM IST

Akhilesh Yadav Slams UP BJP Sarkar: प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ कस्बे के एक व्यापारी के अपहृत नाबालिग बेटे का शव मिलने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के झूठे दावे किसी की ज़िंदगी नहीं लौटा सकते हैं।

Uttar Pradesh News: अखिलेश यादव ने प्रयागराज में कारोबारी के बेटे के अपहरण और हत्या के बाद यूपी की योगी सरकार औप भाजपा को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने भाजपा के दावों को झूठा करार दिया है। दरअसल, प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ कस्बे के एक व्यापारी के अपहृत नाबालिग बेटे का शव पुलिस ने चित्रकूट जिले के बरगढ़ थानाक्षेत्र के अरवारी के जंगल से रविवार सुबह बरामद किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Akhilesh Vs Yogi

व्यापारी के बेटे की हत्या के बाद अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना।

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर उठाया सवाल

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने 'एक्स' पर ये लिखा है कि 'इलाहाबाद में एक व्यापारी के बेटे के अपहरण और हत्या का समाचार बेहद दुखद है। नाम बदलने की बजाय भाजपा सरकार को अपराध के प्रति अपनी प्रश्रयकारी नीति बदलनी चाहिए। भाजपा के झूठे दावे किसी की ज़िंदगी नहीं लौटा सकते हैं।'

End of Feed