प्रयागराज

Mahakumbh 2025: 'मैंने 11 डुबकी लगाईं...'महाकुंभ पहुंचकर अखिलेश यादव ने त्रिवेणी संगम पर किया स्नान, देखें Video

Akhilesh Yadav in Mahakumbh 2025: समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाकुंभ में स्नान किया है।

Image

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाकुंभ में स्नान किया

Photo : Twitter

Akhilesh Yadav in Mahakumbh 2025: समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 26 जनवरी यानी इतवार के दिन महाकुंभ पहुंचे और उन्होंने वहां पर स्नान किया, अखिलेश यादव ने संगम में आस्थी की डुबकी लगाई है गौर हो कि अखिलेश आज ही प्रयागराज पहुंचे यहां वह सीधे महाकुंभ आए हैं और संगम में स्नान किया।

बता दें कि अखिलेश यादव ने सुबह करीब 11:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए उड़ान भरी वहां पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया फिर एयरपोर्ट से निकलकर अखिलेश पार्टी नेताओं के साथ मेलाक्षेत्र पहुंचे और संगम तट पर स्नान किया।

बता दें कि अखिलेश यादव के साथ सपा नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे संगम में स्नान करते समय अखिलेश यादव को चारों तरफ से सपा नेताओं ने घेर लिया था अखिलेश यादव ने गंगा में स्नान करते समय सूर्य को अर्घ्य भी दिया।

'अखिलेश यादव बोले-मैंने 11 पवित्र डुबकी लगाईं'

अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा, 'लोग अपनी निजी आस्था लेकर यहां आते हैं, मैंने 11 पवित्र डुबकी लगाईं। विभाजनकारी और नकारात्मक राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है, जिस दिन मैंने हरिद्वार में डुबकी लगाई वह दिन एक उत्सव था और आज मुझे यहां पवित्र डुबकी लगाने का अवसर मिला...'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article