कौशांबी दोहरे हत्याकांड में पुलिस को मिली कामयाबी, मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

यूपी के कौशांबी जिले में पुलिस ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि दूसरे आरोपी की तलाश अभी भी जारी है। सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से आरोपी को खोजा जा रहा है।

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। यहां दोहरे हत्याकांड के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि पुलिस के साथ मुठभेड़ में हुए गोलीबारी में आरोपी के पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि करीब तीन दिन पहले चरवा थाना क्षेत्र में आरोपी ने एक महिला और पुरुष की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। इसके पीछे की वजह का भी खुलासा हुआ है। आइए आपको बताएं क्या है पूरा माजरा -

Police

पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि चरवा थाना क्षेत्र के गौहानी गांव की निवासी गुड़िया देवी (45) और गोरेलाल (42) की तीन दिन पहले हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि गुड़िया अपने पति को छोड़कर मायके में रह रही थी और उसका गोरेलाल नामक एक व्यक्ति से प्रेम संबंध था। उसके बाद तीन दिन पहले दोनों की किसी ने हत्या कर दी। इस संबंध में परिजनों की तहरीर पर चरवा थाना पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

End of Feed