प्रयागराज

अयोध्या में तीन डंपर आपस में टकराए, आग में जलकर दो लोगों की मौत

बुधवार सुबह 4 बजे अयोध्या में भीषण सड़क हादसा हो गया। अयोध्या रायबरेली नेशनल हाइवे पर तीन डंपरों की आपस में भिड़ंत हो गई। डंपरों में आग लगने की वजह से दो लोगों की जलकर मौत हो गई।

Image

सड़क हादसे में दो की मौत

Photo : Times Now Digital

अयोध्या रायबरेली नेशनल हाइवे पर आज यानी बुधवार सुबह 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। गिट्टी से लदे तीन डंपर आपस में भिड़ गए। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि डंपरों में आग लग गई। इस हादसे में 2 लोग जलकर मर गए।

शोर सुनकर जमा हुए लोगों ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड के आते-आते डंपर पूरी तरह जल चुके थे। पुलिस ने एक डंपर से दो शव निकाले। जल जाने की वजह से उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

ये हादसा बुधवार सुबह 4 बजे रायबरेली नेशनल हाईवे पर सेवरा मोड़ के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, सेवरा मोड़ के पास एक डंपर अचानक ब्रेक मार दिया, जिसके कारण पीछे से आ रहे दो और डंपर आपस में टकरा गए। दोनों डंपरों में आग लग गई और थोड़ी ही देर में आग बहुत ज्यादा बढ़ गई। आग इतनी ज्यादा थी कि दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद पुलिस ने सबसे पीछे वाले डंपर से दो जले हुए शव बरामद किए।

हादसे के कारण हाईवे पर दोनों तरफ एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। क्रेन से डंपरों को सड़क से किनारे हटवाया गया।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article