शहर

उज्जैन में आदिवासी लड़की से गैंगरेप के आरोपियों पर एक्शन, बुलडोजर लेकर घर तोड़ने पहुंची पुलिस

मध्य प्रदेश के उज्जैन में आदिवासी लड़की से गैंगरेप मामले में पुलिस आरोपियों के घर बुलडोजर लेकर पहुंची है। पुलिस के साथ राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद है। बता दें कि काम दिलाने के बहाने उज्जैन में आदिवासी लड़की से गैंगरेप किया गया था।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में आदिवासी युवती से गैंगरेप करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम बुलडोजर लेकर आरोपी के घर पर पहुंची और उसका मकान तोड़ा जाना है। बताया जा रहा है कि आरोपी इमरान के घर का सीमांकन किया जाएगा और मकान के अवैध हिस्से को तोड़ा जाएगा।

काम दिलाने के बहाने बुलाकर गैंगरेप

बता दें कि एक दिन पहले 20 वर्षीय आदिवासी लड़की को डिंडोरी से उज्जैन बुलाया गया था, उसे काम देने के बहाने से बुलाया और उसके साथ गैंगरेप किया गया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से और दर्जन भर लोगों से पूछताछ करने के बाद जंगल से आरोपियों गो गिरफ्तार किया था। इस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की थी, जिसमें वह घायल हो गया था। अब इसी मामले में आरोपियों के तराना स्थित मकान पर कार्रवाई की जा रही है और अवैध हिस्से को तोड़ने के लिए बुलडोजर भेजा गया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article