सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक अपराधी ढेर; इंस्पेक्टर समेत दो जवान घायल

सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई दिनदहाड़े मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान एक बदमाश मारा गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। इस मुठभेड़ में एक इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

Saharanpur Police Encounter: सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक बदमाश को दो गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। मुठभेड़ के दौरान एक इंस्पेक्टर और एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। यह मुठभेड़ सरसावा और चिलकाना के बीच डूमवाला गांव के पास हुई।

Saharanpur Police Encounter

सहारनपुर में पुलिस एनकाउंटर

पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग

सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र में पिलखनी और डूमवाला गांव के बीच पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पिलखनी-डूमवाला मार्ग पर पुलिस टीम का बदमाशों से सामना हो गया। खुद को चारों ओर से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए गोलियां चलाईं।

End of Feed