बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार, बाकियों की तलाश जारी

बेगूसराय गैंगरेप कांड में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नीतीश कुमार समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से हथियार और बाइक भी बरामद की है। साथ ही साथ अन्य 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय के चर्चित गैंगरेप कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज आरोपी नीतीश कुमार और गैर-नामजद आरोपी अमर निषाद उर्फ मक्का मदीना को हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से एक हथियार और घटना से जुड़ी एक बाइक भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि इस गैंगरेप कांड में कुल पांच लोगों पर आरोप लगाया गया है।

Begusarai Gangrape Case

बेगूसराय पुलिस का बड़ा एक्शन (सांकेतिक फोटो)

बाकी आरोपियों की तलाश जारी

फिलहाल पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। हथियार बरामदगी के मामले में पुलिस अलग से प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, बेगूसराय के एसपी मनीष ने एक प्रेस वार्ता में गिरफ्तारी और बरामदगी की जानकारी दी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले के बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है और पूरे घटनाक्रम पर जिले की नजर बनी हुई है।

End of Feed