शहर

सावधान ! यूपी के बाजारों में बिक रहा जहरीला आलू, तेजाब और केमिकल का इस्‍तेमाल कर न दे बीमार

UP News: डॉक्‍टर और कृषि वैज्ञानिकों ने बताया है कि, कई ग्राहक इस आलू को लेकर असमंजस में हैं। वे जिसे नया आलू समझकर खरीद रहे हैं दरअसल, वो पुराना आलू ही है और केमिकल की मदद से इसकी रंगत बदली जा रही है।

Image

उत्‍तर प्रदेश में बिक रहा जहरीला आलू। (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

UP News: अगर आपको भी आलू खाना बेहद पसंद है तो जरा सावधान हो जाइए। ये चेतावनी हम इसलिए दे रहे हैं क्‍योंकि इन दिनों यूपी के बाजारों में मुनाफाखोर सब्‍जी विक्रेताओं ने केमिकल युक्‍त आलू बेचना शुरू कर दिया है। दरअसल, कुछ जिलों में नए आलू के नाम पर तेजाब और अमोनिया से धुले आलू की बिक्री से संबंधित खबरें सामने आई हैं। यद्यप‍ि ये पुराना आलू ही है जिसे तेजाब और अमोनिया के साथ मिट्टी और बालू डालकर नया आलू बताया जा रहा है। डॉक्टर और कृषि वैज्ञानिकों ने इसे सेहत के लिए बेहद खतरनाक और जानलेवा बताया है।

सामान्‍य से ज्‍यादा दाम पर बिक्री

डॉक्‍टर और कृषि वैज्ञानिकों ने बताया है कि, कई ग्राहक इस आलू को लेकर असमंजस में हैं। वे जिसे नया आलू समझकर खरीद रहे हैं दरअसल, वो पुराना आलू ही है और केमिकल की मदद से इसकी रंगत बदली जा रही है। ग्राहकों का भी कहना है कि, ये आलू सामान्‍य दर से कहीं ज्‍यादा रेट पर बेचा जा रहा है।

नए आलू की आमद

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि, हर राज्य में बारिश या बारिश के प्रभाव जैसा मौसम बना हुआ है, ऐसे में नए नवंबर में आलू की आमद की संभावनाएं काफी कम हैं। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में नया आलू सामान्य से कुछ वक्त पहले निकलता है। हालांकि उसकी मात्रा बाजार की डिमांड पूरी करने लायक नहीं होती है। डॉक्‍टरों ने ये भी बताया है कि, बिना सीजन के कोई भी सब्जी या फल खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है।

केमिकल और एसिड युक्‍त आलू

मेडिकल कॉलेज के कई विशेषज्ञों ने बताया है कि, पुराने आलू को नई रंगत और नया आकार देने के लिए इसमें तेजाब और अमोनिया का इस्तेमाल करना शरीर को गंभीर रोगों का घर बना सकता है। आलू में प्रयोग होने वाले तेजाब से लीवर और किडनी सहित शरीर के कई अंग बुरी तरह से प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में इन चीजों से दूर रहना ही सुरक्षित होगा।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ता author

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के... और देखें

End of Article