शहर

खुलने वाला है दिल्ली-मेरठ नमो भारत का पूरा कॉरिडोर, सराय काले खां से मोदीपुरम तक आसान होगा सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 22 फरवरी को दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी बचे हिस्से का उद्घाटन करेंगे। 82 किमी लंबा यह कॉरिडोर मेरठ के मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक का सफर लगभग 50 मिनट में संभव बनाएगा। इससे रोजाना एक लाख से ज्यादा यात्रियों को फायदा होगा।

Follow

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को और मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी रविवार यानी 22 फरवरी को दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी बचे हिस्से का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही मेरठ साउथ से मोदीपुरम और न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक की सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इस तरह पूरा 82 किलोमीटर लंबा सफर अब सिर्फ 50 मिनट में तय हो जाएगा, जिसे तय करने में पहले कई घंटों का समय लगता था।

82 किमी लंबे नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

82 किमी के कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरा होने से अब नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो एक साथ लोगों के सफर को सुहाना बनाएंगी। मोदीपुरम से मेरठ और फिर दिल्ली में सराय काले खां तक पूरा सफर मजह 50 मिनट में पूरा हो जाएगा। ज्ञात हो कि फिलहाल नमो भारत की सेवाएं मेरठ साउथ से दिल्ली में न्यू अशोक नगर तक ही उपलब्ध हैं। अभी नमो भारत कुल 55 किमी का सफर तय करती है।

नमो भारत और मेरठ मेट्रो एक ही ट्रैक पर

पूरे कॉरिडोर के आम जनता के लिए खुल जाने के बाद नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो दोनों एक ही रूट पर चलेंगी। वर्तमान में मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर तक 55 किलोमीटर के हिस्से में हर रोज 60 हजार से ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि पूरे कॉरिडोर के चालू होने पर दैनिक यात्रियों संख्या एक लाख के पार पहुंच जाएगी।

End Of Feed