शहर

राजस्थान के अलवर में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 लोगों की जिंदा जलने से मौत

Alwar Factory Fire News: राजस्थान के अलवर के कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। अलवर के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बंद पड़ी फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में फैक्ट्री के भीतर मौजूद 7 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे मजदूर बाहर निकल आए।

Image

अलवर के कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Alwar Factory Fire News: राजस्थान के अलवर के कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। अलवर के भिवाड़ी खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बंद पड़ी फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में फैक्ट्री के भीतर मौजूद 7 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे मजदूर बाहर निकल आए।

जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री से सुबह करीब 10 बजे धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के दौरान 3 से 4 बार जोरदार धमाके हुए, जिनकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।

फैक्ट्री में मौजूद था बड़ी मात्रा में गत्ता

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में गत्ता रखा होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घंटों की मेहनत के बाद आग पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया, हालांकि शीतलन कार्य देर तक जारी रहा।

फैक्ट्री पिछले कई महीनों से थी बंद

प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि फैक्ट्री के अंदर रखे गैस सिलेंडर फटने से धमाके हुए होंगे। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। यह भी सामने आया है कि फैक्ट्री पिछले कई महीनों से बंद बताई जा रही थी, ऐसे में अंदर गतिविधि को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

एहतियातन आसपास की फैक्ट्रियों को खाली करा लिया गया और बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। भिवाड़ी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य कारण से। प्रशासन ने औद्योगिक क्षेत्र की अन्य इकाइयों को भी सुरक्षा मानकों की जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article