Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: पीएम मोदी आज सूरत में बुलेट ट्रेन स्टेशन का करेंगे निरीक्षण, नर्मदा जिले में कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को गुजरात के सूरत और नर्मदा जिले के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सूरत पहुंचकर वे मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे और निर्माणाधीन सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। यह 508 किमी लंबा हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर जापान की सहायता से बन रहा है।

Mumbai-Ahmedabad Bullet Train News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 15 नवंबर को गुजरात के सूरत और नर्मदा जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका दौरा सुबह 9:30 बजे सूरत आगमन से शुरू होगा, जहां वे देश की पहली हाई-स्पीड रेल परियोजना, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करेंगे।

pm modi bullet train

प्रधानमंत्री का गुजरात दौरा (चित्र साभार: PTI)

सूरत में बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण

सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री सूरत स्थित निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। यह स्टेशन मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का महत्वपूर्ण हिस्सा है और देश के पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का केंद्रबिंदु माना जा रहा है।

End of Feed