कल Delhi Amritsar Katra Expressway का उद्घाटन करेंगे PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली–अमृतसर–कटरा एक्सप्रेसवे सहित कई राष्ट्रीय राजमार्गों का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के पांच पैकेजेस का कल उद्घाटन होने जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी शुक्रवार 17 जुलाई को हरियाणा और उत्तर भारत की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने वाली कई बड़ी सड़क और रेल परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें सबसे प्रमुख चार लेन, पूरी तरह एक्सेस कंट्रोल्ड दिल्ली–अमृतसर–कटरा एक्सप्रेसवे (पैकेज-1 से 5 तक कुल लंबाई 157.92 किलोमीटर) है। करीब 9,680 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस परियोजना के शुरू होने से दिल्ली से कटरा की यात्रा का समय लगभग 14 घंटे से घटकर छह घंटे और दिल्ली से अमृतसर की यात्रा आठ घंटे से घटकर महज चार घंटे रह जाएगी। हालांकि, अभी इसके 1-5 पैकेज का ही उद्घाटन होगा और यह सभी पैकेज हरियाणा में हैं, जिनका काम पूरा हो चुका है।

Delhi Amritsar Katra Expressway inauguration

दिल्ली-अमृतसर कटरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (जीटी रोड) पर बढ़ते यातायात का दबाव कम करेगा। साथ ही माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को तेज और सुरक्षित यात्रा का विकल्प भी मिलेगा। बेहतर सड़क संपर्क से पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के बीच औद्योगिक गतिविधियों, माल परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को भी मजबूती मिलने की उम्मीद की जा सकती है।

End of Feed