पीएम मोदी ने दी चंडीगढ़ को 4,700 करोड़ की बड़ी सौगात, PGIMER में आधुनिक मातृ-शिशु और न्यूरोसाइंस सेंटर का हुआ उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे को बड़ी सौगात दी।

PM Narendra Modi Chandigarh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पंजाब दौरे के दौरान चंडीगढ़ में शुक्रवार को स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क बुनियादी ढांचे से जुड़ी 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। हरियाणा के जींद में हाइड्रोजन से चलने वाली देश की पहली ट्रेन को जींद और सोनीपत के बीच हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। बता दें कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया तथा कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी मौजूद थे।

PM Modi In Chandigarh

चंडीगढ़ में जनता को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी (फोटो- ट्वीटर: Narendra Modi)

माताओं और बच्चों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ में मौजूद स्नातकोत्तर मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (PGIMER) में आधुनिक मातृ एवं शिशु केंद्र और आधुनिक तंत्रिका विज्ञान केंद्र (Modern Neuroscience Center) का उद्घाटन किया। अधिकारियों के अनुसार, 300 बिस्तरों और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं वाले मातृ एवं शिशु केंद्र से माताओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और पूरे क्षेत्र के हजारों परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि तंत्रिका विज्ञान केंद्र में विभिन्न जांच सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

End of Feed