PM Modi ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना को दिखाई हरी झंडी, यात्रा का उठाया लुत्फ

Ahmedabad Metro Rail Project: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया। उन्होंने उद्घाटन के बाद मेट्रो की सवारी भी की।

Ahmedabad Metro Rail Project: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया। मेट्रो रेल नेटवर्क का दूसरा चरण गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (जीएमआरसी) द्वारा गुजरात सरकार और भारत सरकार के सहयोग से विकसित किया गया है। इस दौरान उन्होंने मेट्रो रेल की सवारी भी की। उनके साथ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।

Ahmedabad Metro Rail Project

नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी।

पीएम मोदी ने उठाया मेट्रो का आनंद

इसके साथ ही पीएम मोदी ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ सेक्शन 1 मेट्रो स्टेशन से गिफ्ट सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो में सफर किया। इस दौरान वह मेट्रो के अंदर युवाओं से बात करते हुए दिखे। उन्होंने लिखा कि अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण का उद्घाटन किया और युवाओं के साथ आज के कार्यक्रम के लिए रवाना हुआ।

End of Feed