30,000 करोड़ रुपये से साफ होगा मुंबई का समुद्र; पीयूष गोयल बोले-योजना के लिए कॉन्ट्रैक्ट जारी

उत्तर मुंबई के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बीएमसी चुनाव से पहले मुंबई के विकास एजेंडे को सामने रखा। उन्होंने बताया कि समुद्री जल को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए अपशिष्ट जल शोधन की ₹30,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी देकर उनके कॉन्ट्रैक्ट दिए जा चुके हैं। उन्होंने दहिसर–गोराई रडार स्थानांतरण का वर्षों पुराना विवाद सुलझने से अटके पुनर्विकास प्रकल्पों को गति मिलने और गरिमापूर्ण आवास का मार्ग खुलने की बात कही।

उत्तर मुंबई के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि मुंबई के समुद्री जल को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए अपशिष्ट जल शोधन से जुड़ी ₹30,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी देकर उनके कॉन्ट्रैक्ट प्रदान किए जा चुके हैं। उन्होंने इसे शहर के पर्यावरण संरक्षण और समुद्री जीवन के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया।

​जैन समाज के लोगों के साथ पीयूष गोयल।​

जैन समाज के लोगों के साथ पीयूष गोयल।

बीएमसी चुनावों से पहले दहिसर पश्चिम स्थित एल.टी. रोड पर आयोजित “जैन संघ संवाद” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोयल ने नागरिकों से बड़ी संख्या में मतदान कर महायुति गठबंधन को समर्थन देने और त्रि-इंजन सरकार की निरंतरता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार ने वर्षों से अटकी परियोजनाओं को गति दी है।

End of Feed