अजित पवार और शरद पवार हुए एक साथ, पिंपरी-चिंचवड नगर निगम चुनाव के लिए NCP-NCP (SP) के गठबंधन की घोषणा

Pimpri Chinchwad Civic Polls: अजीत पवार ने पिंपरी-चिंचवड नगर निगम चुनावों के लिए अपने चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP (SP) के साथ गठबंधन की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पिंपरी-चिंचवड नगर निगम चुनावों के लिए, 'घड़ी' और 'तुतारी' (तुरही) एक साथ आ गए हैं। परिवार एक साथ आ गया है।

Pimpri Chinchwad Civic Polls: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने पिंपरी-चिंचवड नगर निगम चुनावों के लिए अपने चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP (SP) के साथ गठबंधन की घोषणा की है। उन्होंने एक दौरान कहा कि 'परिवार एक साथ आ गया है।' अजीत पवार ने रविवार को यह जानकारी दी, जब 15 जनवरी को होने वाले चुनावों के लिए वह प्रचार करने पिंपरी-चिंचवड में थे।

sharad

पिंपरी-चिंचवड नगर निगम चुनाव के लिए NCP-NCP (SP) के गठबंधन की घोषणा

उन्होंने कहा, 'पिंपरी-चिंचवड नगर निगम चुनावों के लिए, 'घड़ी' और 'तुतारी' (तुरही) एक साथ आ गए हैं। परिवार एक साथ आ गया है।' उन्होंने कहा कि कई लोगों के मन में भी यही बात थी। आखिरकार दोस्तों, हम में से बहुत से लोग किसान हैं। किसान आपकी और मेरी पहचान (जाति) है। इसलिए, महाराष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए कुछ चीजें करनी पड़ती हैं। इस बार सभी नेता बैठे थे और सीटों के बंटवारे पर चर्चा की। कुछ बदलावों के साथ सीटों का बंटवारा ठीक से हो गया है। आपको दो दिनों में पूरी जानकारी मिल जाएगी। अगर मैं अभी कुछ कहूं और वह वैसा न हो, तो लोग कहेंगे, देखो, उन्होंने क्या कहा था और क्या हुआ। इसलिए, कृपया दो दिन धैर्य रखें। दो दिनों में आपको सब कुछ समझ आ जाएगा। लेकिन, कृपया किसी भी झूठे वादे में न आएं। किसी की दादागिरी या दबाव के आगे न झुकें।

End of Feed