शहर

Ballia News: स्कूल के बच्चों से भरी पिकअप की खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर, एक छात्र की मौत और 15 घायल

Ballia News: बलिया में स्कूली बच्चों से भरी एक पिकअप सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस सड़क दुर्घटना में वाहन चालक के साथ 15 बच्चों घायल हो गए हैं। वहीं एक बच्ची की हादसे में मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

स्कूल के बच्चों से भरी पिकअप की खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना फेफना थाना के कपूरी नारायणपुर गांव के पास की है। यहां स्कूली बच्चों से भरी पिकअप रोड के किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है और 15 बच्चों के घायल होने की सूचना मिली है। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

खड़े ट्रक से टकराई पिकअप

हादसे के दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को बस से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि नरही से आज सुबह शहर की ओर एक खाली पिकअप जा रही थी। फेफना तिराहे पर माल्देपुर स्थित एक स्कूल के 16 छात्र इसमें सवार थे। अधिकारी ने आगे बताया कि पिकअप टाटा मोटर्स और कपूरी गांव के बीच पहुंची और अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जिस कारण ये हादसा हुआ।

अस्पताल पहुंचे परिजन और शिक्षक

पुलिस ने घटना की जानकारी बच्चों के परिजनों और स्कूल को दी। सूचना मिलते ही घायल बच्चों के परिवार के लोग और शिक्षक अस्पताल पहुंचे। बलिया के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि ये थाना फेफना क्षेत्र की घटना है। पिकअप में सवार होकर बच्चे जा रहे थे, तभी पिकअप अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस घटना में एक बच्ची की मौत हो गई है। घायल ड्राइवर को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि सभी छात्र स्कूल जाते समय लिफ्ट मांग कर उसमें बैठे थे। हादसे में घायल हुए तीन बच्चों की हालत गंभीर है, जबकि दो को वाराणसी रेफर किया गया है। बाकी बच्चों का इलाज बलिया में चल रहा है।

(इनपुट - IANS)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article