Patna News: पटना में कंपकंपाती सर्दी, AQI भी बिगड़ा; Cold Day का ऑरेंज अलर्ट जारी

Patna Ka Mausam (पटना में आज का मौसम कैसा रहेगा) 7-January-2026 पटना, बिहार में आज मौसम का पूर्वानुमान: राजधानी पटना समेत कई जिलों में ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान तेजी से गिर रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। आइए जानते हैं पटना के मौसम का हाल।

Patna Ka Mausam (पटना में आज का मौसम कैसा रहेगा) 7-January-2026: उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का सीधा असर अब बिहार की राजधानी पटना पर दिखने लगा है। ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण सुबह और रात में तापमान तेजी से गिर रहा है। राजधानी में दिन की शुरुआत ही कड़ाके की ठंड के साथ हो रही है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

patna mausam today

पटना में ऑरेंज अलर्ट (सांकेतिक चित्र : iStock)

कोहरे की चादर, विजिबिलिटी बेहद कम

बीते 24 घंटों में पटना समेत आसपास के जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में सुबह के वक्त दृश्यता लगभग शून्य तक पहुंच गई, जिससे सड़क यातायात पर असर पड़ा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 जनवरी से कुहासा और घना होगा, जिससे सुबह-शाम परेशानी बढ़ सकती है।

End of Feed