पटना

दानापुर में युवक की हत्या के बाद बवाल, लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरे लोग; पथराव में थानाधिकारी घायल

Danapur Murder: दानापुर में मामूली विवाद पर एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक की हत्या के बाद लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर सड़कर उतर गए और जमकर बवाल किया। गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिसमें थाना अध्यक्ष घायल हो गए। वहीं, हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Image

मौके पर पहुंची पुलिस।

Photo : Times Now Digital

Danapur Murder: पटना से सटे दानापुर में मामूली विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना दानापुर के लखनी बीघा की बताई जा रही है, जहां विशाल नाम के युवक की लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के विरोध में मृतक के आक्रोशित परिजनों ने आरोपी सुभाष कुमार यादव के घर में घुसकर तोड़फोड़ किया है और जमकर हंगामा किया है।

मौके पर छह थाने की पुलिस मौजूद

इस दौरान लोगों ने घंटों तक हंगामा किया। कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। कई मोटर साइकिल को भी तोड़फोड़ किया गया। इस दौरान 112 की पुलिस आई, जिसे लोगों ने खदेड़ दिया, फिर 112 की पुलिस मौके से भाग गई, जिसके बाद दानापुर एएसपी दीक्षा भवरे के नेतृत्व में दानापुर समेत आधा दर्जन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, जिसमें दानापुर शाहपुर खगौल फुलवारी, रूपसपुर पुलिस घंटो लोगों से मशक्कत करती रही।

पथराव में थानाधिकारी घायल

इस दौरान आरोपी अपने घर में छुपा रहा। किसी तरह से पुलिस ने रैफ के जवानों के साथ पुलिस ने आरोपी सुभाष कुमार यादव को घर से बाहर निकाला। तभी आक्रोशित लोगों ने रोड़ेबाजी शुरू कर दी, जिसमें खगौल थाना अध्यक्ष चोटिल भी हो गए और एक पत्रकार भी चोटिल हो गया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने दानापुर थाने की गाड़ी के शीशे भी चकनाचूर कर दिए।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

हंगामे के बीच कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस आरोपी को ले जाने में कामयाब हुई, लेकिन कुछ देर के बाद पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया और लोगों को वहां से भगाया। उसके बाद परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।

मामूली बात पर युवक की हत्या

दानापुर एएसपी दीक्षा भवरे ने कहा कि मामूली विवाद को लेकर के मारपीट शुरू हुआ। कुछ दिनों से इन दो परिवारों के बीच में मारपीट का विवाद चल रहा था। पिछली रात भी मृतक के पिता की दोनों पैर को चोटिल किया गया था और आज सुबह इसी को लेकर के विवाद और बढ़ गया। मामला इतना बढ़ गया कि सुभाष यादव अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर विकास कुमार की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है फिलहाल पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article