पटना

Bihar News: बदमाशों ने महिला को गोली से उड़ाया, दिनदहाड़े हत्या से मचा तहलका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 4, 2023, 08:01 AM IST

मुजफ्फरपुर में अज्ञात बाइक सवारों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला एक हेल्थ सेंटर में एक्सरसाइज कराती थी।

Image

बिहार में महिला की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर: बिहार में इन दिनों गोली मारकर हत्या करने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसा ही एक और मामला बुधवार की सुबह मुजफ्फरपुर थाना क्षेत्र से आया है, जहां एक महिला को बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

घटना नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा अली मिर्जा रोड की है, जहां उसे महिला के घर के सामने ही दो बाइक सवार ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान अली मिर्जा रोड की रहने वाली संजीदा आमरीन के रूप में हुई है. संजीदा एक हेल्थ सेंटर में एक्सरसाइज कराती थी. संजीदा का पति मोहम्मद हुसैन फिलहाल सऊदी अरब में रहता है. बताया जा रहा है कि संजीदा जब हेल्थ सेंटर से घर लौट रही थी इसी दौरान रास्ते में दो बाइक सवार बदमाशों ने उसके घर के सामने ही उसके माथे में पिस्टल सटाकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

सिर पर सटाकर मारी गोली

घटना के चश्मदीद ने बताया कि महिला जब अपने घर के सामने थी, तभी दो बाइक सवार युवक पहुंचे थे, जिसमें एक ने हेलमेट पहन रखा था और दूसरे ने मास्क लगाया हुआ था. पीछे बैठे युवक के हाथ में पिस्टल थी। इसी दौरान उसने महिला के माथे में सटाकर गोली मार दी। वहीं, जब उसने शोर मचाया तो हत्यारे ने उस पर भी एक फायरिंग झोक दी. खैर गनीमत रही कि वो सुरक्षित बच गया।

महिला की हत्या के बाद इलाके में खौफ का माहौल है। इस घटना से लोग काफी नाराज और डरे सहमें हैं. घटना के बाद मौके पर शहर के कई थानों की पुलिस पहुंची गई। वहीं, मौके पर सिटी एएसपी अवधेश दीक्षित भी पहुंचे हैं। फिलहाल, हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है. मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article