Muzaffarpur Sunita kidney stolen: नर्सिंग होम संचालक एवं डॉक्टर की लापरवाही से चार जिंदगी दांव पर लगी है। यूटरस इंफेक्शन का इलाज कराने गई महिला की दोनों किडनी निकाल ली गई। आरोपी नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार है। उसने कबूला है कि ट्यूमर समझकर डॉ. आरके सिंह ने महिला की दोनों किडनी निकालकर फेंक दी। दूसरी ओर मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती बरियारपुर की 33 वर्षीय सुनीता देवी को पति भी छोड़ गया है। अस्पताल में सुनीता की डायलिसिस चल रही है। पति अकलू राम तीनों बच्चों को भी सुनीता के पास छोड़ गया है। उसने कहा कि तुम जियो या मरो अब हमें मतलब नहीं है।
मुजफ्फरपुर स्थित अस्पताल में इलाज करा रही सुनीता
सुनीता का कहना है कि जब वह स्वस्थ थी तो काम कर खुद बच्चों का पालन-पोषण करती थी, लेकिन अब उसके बच्चों की कौन देखभाल करेगा? गौरतलब है कि महिला का ऑपरेशन 3 सितंबर को शुभकांत क्लिनिक में हुआ था। उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन उसे लेकर पीएमसीएच पहुंचे। यहां 5 सितंबर को उसे पता चला की उसकी दोनों किडनी निकाल ली गई है।
