पटना

Bihar Weather: बिहार में पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई ठंड, कई जिलों में अलर्ट जारी; सहरसा में 400 के करीब AQI

Bihar Weather Updates: बिहार में इन दिनों मौसम ने अचानक करवट ली है। 14 नवंबर को आए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की चेतावनी जारी की है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Bihar Weather Updates: बिहार में इन दिनों मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। 14 नवंबर को आए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत के साथ-साथ बिहार में भी ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बिहार के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बिहार में सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। पछुआ हवा की गति बढ़ने से तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि, कई जिलों में हवा प्रदूषित है, खासकर सहरसा में AQI 400 के करीब पहुंच गया है।

बिहार में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

बता दें कि 14 नवंबर को आया पश्चिमी विक्षोभ पर्वतीय इलाकों में पहुंच चुका है। इसके सीधे प्रभाव से बिहार में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है, लेकिन पहाड़ों से गुजरने के बाद हवाओं की गति बढ़ने से तापमान में गिरावट आएगी। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में सुबह-सुबह कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने बताया कि दिन में धूप निकलेगी, लेकिन कम तीव्र होगी। अधिकतम तापमान 28-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16-20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि 16 नवंबर के बाद बिहार में हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी, जिससे आसमान साफ रहेगा। साथ ही न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

बिहार में हवा की गुणवत्ता खराब

इसके साथ ही बिहार के कई जिलों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है। 14 नवंबर की रात 11 बजे तक सहरसा का AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 367 पर पहुंच गया था, जो बेहद खतरनाक स्तर है। इसके अलावा, कटिहार (289), हाजीपुर (257), मुंगेर (252), पूर्णिया (249), अररिया (243), किशनगंज (229), मुजफ्फरपुर (226), राजगीर (217) और भागलपुर (209) जैसे जिलों में भी AQI का स्तर काफी ऊंचा रहा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article